Aon

व्यापार स्वरूप

Aon के व्यापार का स्वरूप ऐसा है कि हम विश्वभर में अपने ग्राहकों को सबसे अच्छे, सबसे प्रभावी समाधान उपलब्ध करा सकें। Aon कंपनियाँ, चाहे जहाँ भी हों, एक-दूसरे के साथ निकट तालमेल रखकर काम करती हैं ताकि आपको आपकी ज़रूरतों के मुताबिक अच्छे से अच्छे संसाधन उपलब्ध कराये जा सकें।

संसाधनों का एक खज़ाना

निरंतर निर्बाध सेवा उपलब्ध कराने के लिए Aon ने विश्वव्यापी व्यापार यूनिट्स स्थापित किये हैं जो सीमाओं के बंधन को तोड़कर एक-सी कंपनी संस्कृति अपनाते हैं। प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार यूनिट (Global Business Unit) अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों पर ध्यान केन्द्रित करने के अनुरूप है और समान उद्देश्य और सपनों, समान मानकों तथा आधुनिकतम प्रौद्योगिकी के माध्यम से आपस में जुड़ा है। हमारी कंपनियों के इस विश्वव्यापी नेटवर्क की सहायता से हम सबसे नवीनतम जोखिम समाधानों का फ़ायदा उठा सकते हैं, चाहे ये समाधान कहीं भी विकसित किए गए हों: यूरोप का कोई उद्योग विशेषज्ञ अमरीका में खोजी गई या विकसित की गई नवीनतम जानकारी को एक्सेस कर सकता है तथा एशिया में स्थित अपने ग्राहक को समाधान दे सकता है।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए इन संसाधनों को नीतिगत अकाउंट प्रबंधक (Strategic Account Manager) एकजुट करता है जिसका एकमात्र कार्य ही आपके कारोबार को समझने का है ताकि वह Aon के भीतर उपलब्ध समुचित कुशलताओं और संसाधनों को आपकी विशेष परिस्थिति के अनुरूप ढाल सके। एक ही क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियाँ स्थानीय प्रतिनिधि से लाभ प्राप्त कर सकती हैं जो उनके मुद्दों को जानता-समझता है और यह भी जानकारी रखता है कि उन समस्याओं का समाधान किस तरह किया जा सकता है। आपकी कंपनी का आकार बड़ा हो या छोटा और उसकी पहुँच चाहे ज़्यादा हो या कम, हम आपकी उद्यमव्यापी जोखिम प्रोफाइल को समझने और परिभाषित करने के लिए आपके साथ निकट तालमेल रखकर काम करते हैं।

Aon के संसाधनों की जानकारी पाएँ हमारे प्राथमिक कारोबारों से: