Aon

कृषि व्यापार व खाद्य प्रणाली जोखिम प्रबंधन

नियमन व्यवस्था में परिवर्तनों और लगातार बढ़ रहे वैश्विक कारोबार परिवेश के परिणामस्वरूप कृषि व्यापार क्षेत्र की कंपनियों के लिए लगातार नए जोखिम उभर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला जोखिम प्रबंधन, जैव-आतंकवाद, सुरक्षा, आनुवंशिक रूप से सुधरे अवयवों, पृथ्वी का बढ़ता तापमान और प्रदूषण जैसे मुद्दों को अगर उचित रूप से पहचाना और निपटाया न जाय तो वित्तीय दृष्टि से इनके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।

नए समाधान

Aon इस उद्योग के अनूठे उत्पादन, प्रसंस्करण और वितरण जोखिमों के लिए व्यापक कृषि व्यापार और खाद्य प्रणाली जोखिम प्रबंधन उपलब्ध कराते हैं। हम लागत कम करने, परम्परागत और ग़ैर-परम्परागत जोखिमों का पता लगाने और उनका समाधान करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। एक विश्वसनीय सलाहकार के रूप में हम ऐसे मुद्दों का पता लगाते हैं जो आपके कारोबार, आपके लोगों और आपके बाज़ार को चुनौती देते हैं और हम आपको प्रभावी तथा स्थायी समाधान विकसित करने में मदद करते हैं।

Aon इनके लिए और कृषि व्यापार और खाद्य प्रणाली संबंधी अन्य जोखिमों के लिए समाधान पेश करते हैं:

  • खाद्य सुरक्षा और संरक्षा
  • आपूर्ति श्रृंखला बाधाएँ
  • महामारियाँ और विश्वमारियाँ
  • विदेशी और घरेलू आतंकवाद
  • वस्तु मूल्य जोखिम
  • आनुवंशिकी विधि से विकसित खाद्य
  • पृथ्वी के बढ़ते तापमान के प्रभाव
  • दुर्घटनावश और द्वेषपूर्ण संदूषण
  • ब्रैन्ड की साख को धक्का
  • मात्रा संबंधी जोखिम के कारण आय की हानि
  • पर्यावरणीय क्षति
  • सरकारी और नियामक सुधार
  • परम्परागत बनाम ग़ैर-परम्परागत जोखिम
और जानकारी के लिए अनुरोध करें Expand
* Required fields



  email error



फार्म बन्द करें